गरीबों के आशियाने को बरसात में तोड़ा तो संगठन करेगी विरोध….

Must Read

कोरबा:-गेवरा पेंड्रा रोड रेल लाइन से गोबर घोरा कृष्णा नगर को रेलवे विभाग के माध्यम से प्रशासनिक स्तर पर प्रभावितों को नोटिस जारी कर खाली करने को कहा गया है जबकि गोबर घोरा के प्रभावित परिवार के घर मकान कुंआ बाड़ी आदि का मुआवजा राशि नहीं मिल पाया है कृष्णा नगर का प्रभावित परिवारों ने अपनी व्यवस्था के लिए प्रशासन से समय मांगा था और राजस्व अधिकारी पहुंचकर पंचनामा तैयार कर समय अनुदान दिया गया था लेकिन रेलवे विभाग के द्वारा प्रशासनिक स्तर में घर मकान को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है जिसका प्रभावित परिवारों के द्वारा लगातार प्रशासनिक स्तर से गुहार लगाई जा रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है और खाली करने के लिए जबरन का दबाव बनाया जा रहा है जिसका विरोध कार्यवाही प्रभावित परिवारों के द्वारा निर्णय लिया गया है और जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतर कर विरोध किया जाएगा ।

ऊर्जाधानी संगठन के समिति के पदाधिकारी ने कहां कि गोबरा घोरा के प्रभावित परिवारों की कुंआ बाड़ी मकान आदि परिसंपत्तियों का मुआवजा राशि नहीं मिल पाया है तथा कृष्णा नगर के प्रभावितो को प्रशासनिक स्तर में अपनी व्यवस्था के लिए समय की मांग किया गया था जिसका राजस्व अधिकारी आकर पंचनामा तैयार कर समय दिया गया था लेकिन उसके बाद भी रेलवे विभाग के अड़ियल रवैया के कारण प्रभावितों को खाली कराने में आमादा है जिसका संगठन के द्वारा जबरदस्त विरोध कार्यवाही किया जाएगा और विभिन्न अभियान चलाकर आंदोलन करेंगे।


Latest News

दादर में रथ यात्रा के दौरान मेले के समीप बिजली के तार पर बैठा था अजगर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यु...

कोरबा, कोरबा जिले के दादर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया,...

More Articles Like This