एनटीपीसी कोरबा में डांडिया की धूम, विजेताओं को पुरस्कार से किया सम्मानित…

Must Read

कोरबा, एनटीपीसी कोरबा के प्रगति क्लब के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में डांडिया नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग उत्साहपूर्वक शामिल होकर डांडिया की धुन पर थिरक रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित डांडिया प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रगति क्लब के तत्वावधान में डांडिया का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में जीएम (ओएंडएम ) शत्रुघ्न बेहरा,एनटीपीसी प्रगति क्लब के पदाधिकारीगण,अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Latest News

बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान….

बालकोनगर, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता...

More Articles Like This