स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली….

Must Read

कोरबा, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में जिला नोडल स्वीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप के मार्गदर्शन में मनोज खांडे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय मे साप्ताहिक गतिविधि अन्तर्गत रैली निकालकर मताधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। मतदाताओं को बताया गया कि लोकतंत्र के निर्माण में एक-एक वोट का महत्व है। मतदाताओं को अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतदाता जागरूकता अभियान में कॉलेज की छात्राएं एवं शिक्षकगण शामिल हुए। सभी ने अच्छे मतदाता बनने का संकल्प लिया।


Latest News

बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान….

बालकोनगर, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता...

More Articles Like This