डी. ए. वी.. जेंजरा की वैष्णवी पांडेय ने नेशनल ताइक्वांडो में जीता सिल्वर मेडल, विद्यालय का बढ़ाया गौरव…..

Must Read

कटघोरा, डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा की छात्रा वैष्णवी पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों ने जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इसी क्रम में 11 जनवरी 2026 को चिला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वैष्णवी पांडेय ने अंडर-17 गर्ल्स वर्ग (55 किलोग्राम से कम भार वर्ग) में अपनी दमदार खेल क्षमता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का परिचय देते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

वैष्णवी की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष और गर्व का माहौल है। उनकी इस सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम एवं प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है। विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने वैष्णवी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यह उपलब्धि न केवल वैष्णवी पांडेय की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है, जो विद्यालय की खेल प्रतिभा और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को दर्शाती है।


Latest News

एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप….

कोरबा, एनकेएच हॉस्पिटल द्वारा शहरवासियों के बेहतर दंत स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 11 से 14 अगस्त 2026...

More Articles Like This