कोरबा भाजपा कार्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन 2 फरवरी को, रायपुर में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल को दिया गया आमंत्रण…….

Must Read

कोरबा,भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, कोरबा के नवीन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम 2 फरवरी को लेकर आज रायपुर में उच्चस्तरीय सौजन्य भेंट की गई। उद्योग मंत्री लखन देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों से भेंट कर उन्हें सादर आमंत्रित किया गया, मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्रीमंडल ने आयोजन में सहभागिता हेतु आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।

इसके पश्चात रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू सहित अन्य वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों से भी सौजन्य भेंट कर भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया।

प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रम में सहभागिता का आश्वासन देते हुए आमंत्रण स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी को प्रस्तावित यह भूमिपूजन कार्यक्रम कोरबा में संगठनात्मक सुदृढ़ता, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनेगा। यह आयोजन भाजपा संगठन के विस्तार और जनहितकारी गतिविधियों को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक क्षण सिद्ध होगा।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This