राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा, दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिये निर्देश,समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश….

Must Read

कोरबा,कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की आरओपी (वार्षिक कार्ययोजना) समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री दुदावत ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवाएं नियमित और सुचारू रूप से संचालित हों, इसके लिए अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में उपस्थित रहकर आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को समय पर आवश्यक उपचार एवं परामर्श सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में जननी सुरक्षा योजना, शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण, सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने इन कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार आयोजित किए जाएं, ताकि मैदानी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य अमले को आवश्यक जानकारी एवं तकनीकी दक्षता समय-समय पर प्राप्त होती रहे और इसका लाभ सीधे आमजन को मिल सके।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग, मैदानी अमले की सक्रियता तथा योजनाओं की सतत समीक्षा पर भी जोर दिया। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और आमजन को सहज, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन, सीएमएचओ डॉ एस एन केसरी, डीपीएम पद्माकर शिंदे सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


Latest News

विकास व निर्माण कार्यो की कार्य प्रगति में देरी कतई स्वीकार्य नहीं, कार्यो में लायें अपेक्षित गति, गुणवत्ता व समयसीमा पर दें विशेष ध्यान...

कोरबा,आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के अभियंताओं व अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुये आज कहा...

More Articles Like This