विकास व निर्माण कार्यो की कार्य प्रगति में देरी कतई स्वीकार्य नहीं, कार्यो में लायें अपेक्षित गति, गुणवत्ता व समयसीमा पर दें विशेष ध्यान – आयुक्त…..

Must Read

कोरबा,आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के अभियंताओं व अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुये आज कहा कि विकास व निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति में देरी कतई स्वीकार्य नहीं की जायेगी, अतः निगम द्वारा कराये जा रहे विकास व निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति में अपेक्षित तेजी लायें तथा निर्माण कार्य के दौरान कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होने कहा कि विकास कार्य समयसीमा के अंदर पूर्ण किया जाना भी सुनिश्चित करायें, साथ ही स्वीकृत कार्यो की निविदा आदि की प्रक्रिया नियमानुसार समय पर पूर्ण करते हुये निर्माण कार्यो को प्रारंभ करायें। उन्होने निर्धारित मानक के अनुरूप नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सड़क रोशनी व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश भीं अधिकारियों केा दिये।
आयुक्त श्री पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम केारबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित एमआईसी कक्ष में निगम के जोन कमिश्नरों व अधिकारियों की बैठक लेकर विकास व निर्माण कार्यो, जल आपूर्ति व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सड़क रोशनी व्यवस्था आदि से जुडे़ कार्यो सहित जनसेवाओं व सुविधाओं से जुड़े अन्य विविध कार्यो की कार्यप्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने जिला खनिज न्यास मद, अधोसंरचना मद, आदिवासी विकास प्राधिकरण मद, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, सांसद मद, विधायक मद, प्रभारी मंत्री मद, वित्त आयोग मद, एनकेप, सीएसआर मद, निगम मद, महापौर मद, पार्षद मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत प्रगतिरत व प्रस्तावित विकास कार्यो की जोनवार व मदवार समीक्षा करते हुये कार्येा में अपेक्षित तेजी लाने के निर्देश दिये। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि जो कार्य वार्ड व बस्तियों में प्रस्तावित हैं तथा जिनकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, उनकी निविदा आदि की प्रक्रिया नियमानुसार समय पर पूरी करें तथा नवीन कार्यो को भी समय पर प्रारंभ करायें।


Latest News

बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता,गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि….

बालकोनगर, वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की लेबोरेटरी...

More Articles Like This