Thursday, February 12, 2026

एतिहासिक जीत के बाद भाजपा नेता विकास रंजन महतो पत्रकारों से हुए रूबरू…..

Must Read

कोरबा, कोरबा को जीतने के बाद भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विकास महतो ने पत्रकार वार्ता की। विकास महतो ने इस जीत के पीछे भाजपा की संगठनात्मक रूप से कार्य करने की क्षमता को कारण बताया विकास महतो का कहना था कि कोरोना काल में भी भाजपाई काफी सक्रिय रहे लोगों के बीच जाकर लगातार जनसंपर्क करते रही यही कारण है कि विपक्ष में रही भाजपा अब सत्ता में आ गई है।
जिले के कोरबा विधानसभा में 15 साल इंतजार के बाद भाजपा काबिज हुई है, विधानसभा में जीत का श्रेय शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ प्रत्येक कार्यकर्ताओ को है, प्रत्येक कार्यकर्ताओ ने अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने परिश्रम की पराकाष्ठा पार की है। लखन भैया का व्यवहार सहज और सरल है। जिसे जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिला है और प्रचंड मतों से जीत हुई है।
उक्त बातें कोरबा विधानसभा में भाजपा प्रबंधन की कमान संभाल रहे विकास महतो ने कही। दरअसल कोरबा विधानसभा से कांग्रेस में चौथी बार विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल चुनाव मैदान में थे। उनके खिलाफ भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित किया था शुरुआती दौर में भाजपा के प्रचार प्रसार धीमी थी, लेकिन प्रबंधन की कमान संभालते ही विकास महतो ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। वे पूरे उत्साह के साथ मतदान की प्रक्रिया पूरी होते तक अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे,विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद युवा तुर्क विकास महतो पत्रकारों से रूबरू हुए । उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की जीत का श्रेय शीर्ष नेतृत्व के अलावा लखन देवांगन के सहज और सरल व्यवहार को दिया । उनका कहना है कि अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हर लेबल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत छोंक दी, श्री महतो ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की, इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This