मतगणना कार्य करने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर, पर्यवेक्षक, सहायकों का किया गया द्वितीय रेण्डमाइजेशन…..

Must Read

कोरबा , विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 03 दिसंबर को होने वाली मतगणना हेतु आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक,माइक्रो ऑब्ज़र्वर और डाक मतपत्र हेतु मतगणना पर्यवेक्षक तथा मतगणना सहायक का द्वितीय रेण्डमाइजेशन प्रेक्षक मंजू नाथ स्वामी जी. एन., प्रियतु मण्डल, चन्द्र कुमार जमातिया, लालतानपुई वांछोंग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार सहित सभी रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। सम्पूर्ण कार्यों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे, रिटर्निंग अधिकारी रामपुर प्रदीप साहू, रिटर्निंग अधिकारी कोरबा श्रीकांत वर्मा, रिटर्निंग अधिकारी कटघोरा रिचा सिंह और रिटर्निंग अधिकारी पाली तानाखार हरिशंकर पैंकरा सहित एनआईसी अधिकारी हेमंत जायसवाल उपस्थित थे। प्रेक्षकों द्वारा माईकोआब्जर्वरों को आयोग के निर्देशानुसार मतगणना संबंधी प्रशिक्षण भी दी गई। तृतीय और अंतिम रैण्डमाईज़ेशन मतगणना से पूर्व किया जाएगा।


Latest News

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान…..

कोरबा, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन तथा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग...

More Articles Like This