एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान…..

Must Read

कोरबा, शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एनकेएच में कैथलैब सुविधा शुरू होने के बाद हृदय रोगियों को अब बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक इलाज सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल रही है। इससे मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही और समय पर इलाज मिलने से जीवन रक्षा संभव हो रही है।पिछले एक सप्ताह में 25 से अधिक हृदय मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनका तत्काल उपचार शुरू किया गया। कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी के नेतृत्व में जांच के बाद 4 मरीजों की एंजियोप्लास्टी, 5 की एंजियोग्राफी और 1 मरीज का एआईसीडी सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। एआईसीडी सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण कोरबा में पहली बार हुआ है. सभी मरीज अब स्वस्थ बताए जा रहे हैं। रायपुर के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी, डॉ. एस.एस. मोहंती और डॉ. दीपक कुमार अपनी टीम के साथ सेवाएं दे रहे है और आपात स्थिति में भी तत्परता से इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। एनकेएच ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि जिले की पहली कैथलैब होने के कारण अब कोरबा में ही हृदय रोगों का संपूर्ण इलाज संभव हो गया है, जिससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बच रहा है।


Latest News

एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुईं भृत्य को दी गई भावपूर्ण विदाई….

कोरबा,हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से माह अगस्त में भृत्य मीना कुमारी सेवानिवृत्त हो गईं। सेवानिवृत्त हो...

More Articles Like This