साइक्लिंग सेहत और स्वच्छ पर्यावरण के लिए आवश्यक-जयसिंह अग्रवाल,
मारवाड़ी युवा मंच दर्री द्वारा साइक्लोथोंन का सफल आयोजन….

Must Read

कोरबा:- मारवाड़ी युवामंच दर्री जमनीपाली द्वारा एनटीपीसी इंदिरा कांप्लेक्स में भव्य साइक्लोथोंन का आयोजन किया गया, जिसमें 1000 से अधिक स्कूली बच्चों ने अपनी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि के रूप में एनटीपीसी जीएम एस.मधु एवं एस.पी. सिंह उपस्थित हुए। जयसिंह अग्रवाल ने मारवाड़ी युवामंच के प्रयासों की सराहना की और उपस्थित सभी बच्चों एवं युवाओं से कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए सायकल का उपयोग प्रतिदिन करना आवश्यक है। सुबह शाम सभी को साइक्लिंग का लुफ्त उठाना चाहिए। सामुहिक साइक्लिंग से सामुहिक जीवन को बल मिलता है और सामुहिक चर्चा से मस्तिष्क पुष्ट होता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं जागृति शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य एवं पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर एनटीपीसी यूनियन के सभी पदाधिकारी, पत्रकार, गणमान्य नागरिक काफी संख्या में उपस्थित रहे। मंच को डीपीएस एनटीपीसी, आत्मानंद एनटीपीसी, शासकीय विद्यालय एनटीपीसी, केंद्रीय विद्यालय-2, केंद्रीय विद्यालय-4, सरस्वती शिशु मंदिर, बीकन, केपीएस एवं शारदा स्कूल के शिक्षकों एवं सभी बच्चों का सराहनीय योगदान प्राप्त हुआ।


Latest News

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण,”भाजपा सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही...

कोरबा, जनसेवा और पारदर्शिता की दिशा में एक सशक्त पहल करते हुए वार्ड क्रमांक 18, कोहड़िया अंतर्गत नर्सरीपारा कोहड़िया...

More Articles Like This