मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अग्रसेन कन्या महाविधालय कोरबा मे विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई….

Must Read

कोरबा,श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई संबंध अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 26 अगस्त को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में श्री अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष भगवान दास अग्रवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा, कार्यक्रम अधिकारी गौरी वानखेडे, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहम्मद वसीम अकरम, डोलमानी साहू, डॉ उषी बाला गुप्ता
नूपुर अग्रवाल, ने अपना भरपूर सहयोग दिया। मतदाता जागरूकता अभियान में छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक कर सभी को मत डालने के लिए प्रेरित किया। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता का शीर्षक (मतदाता जागरूकता) पर छात्राओं ने बहुत सुंदर रंगोली बनाई। भाषण प्रतियोगिता में “लोकतंत्र की जननी है भारत” विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवको चंद्रमुखी पांडेय, मनीषा, आरती , शांति काजल ,भूमि ,वैभव, रेशमी, सिमरन,राधिका का भरपूर सहयोग रहा। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशबू, द्वितीय स्थान गायत्री एस, एवं तृतीय स्थान खुशी ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शोभना बाधवानी, द्वितीय स्थान निकिता अग्रवाल, खुशबू बानो, एवं तृतीय स्थान नंदिनी मित्तल ने प्राप्त किया। सभी विजेता छात्राओ को प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने बधाई दी। एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान के लिए शपथ दिलवाई। कार्यक्रम मे सभी सहायक प्रध्यापको का सहयोग रहा।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This