सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित,स्वास्थ्य योजनाओं पर केंद्रित रंगोलियां बनीं आकर्षण, मरीजों को कैंसर से बचाव और उपचार की दी गई जानकारी…..

Must Read

कोरबा,सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध अस्पताल, कोरबा में रंगोली प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य योजनाओं पर केंद्रित रंगोलियां बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को कैंसर से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कैंसर की पहचान होने पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार लेना आवश्यक है। साथ ही कैंसर के उपचार से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई।शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा के डीन ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


Latest News

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला...

कोरबा,जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।...

More Articles Like This