शासन की सेवाएं पहुंच रहीं लोगों तक, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त आवेदनों का हो रहा समयबद्ध निराकरण,आवेदन दर्ज होते ही हुई कार्रवाई, सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों को मिल रहा त्वरित लाभ….

Must Read

कोरबा, आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने और शासकीय सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सीएम हेल्पलाइन प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य कर रही है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे हितग्राहियों को समयबद्ध राहत मिलने के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं का लाभ भी सुगमता से प्राप्त हो रहा है।इसी क्रम में विकासखण्ड करतला अंतर्गत ग्राम चैनपुर निवासी कृष्ण पाल/विजय सिंह राठौर द्वारा नवीन राशन कार्ड जारी करने संबंधी आवेदन सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराया गया था। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत कार्यालय जनपद पंचायत करतला द्वारा आवश्यक परीक्षण एवं प्रक्रिया पूर्ण कर हितग्राही को नवीन राशन कार्ड जारी कर दिया गया। वहीं ग्राम रोगदा निवासी वेदराम पटेल ने राशन कार्ड में सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा संबंधित सदस्य का नाम राशन कार्ड में दर्ज कर दिया गया। इसी प्रकार ग्राम रीवापार निवासी ऋषभ पटेल द्वारा जॉब कार्ड सत्यापन संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक परीक्षण के बाद प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया गया।सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण से नागरिकों का शासन की व्यवस्थाओं के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही त्वरित कार्रवाई से आमजन को उनकी समस्याओं का समाधान घर बैठे प्राप्त हो रहा है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा रहा है।


Latest News

अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना से बदली कुमार गौरव ताड़िया की जिंदगी,मल्टी स्टोर के लिए मिला ऋण और अनुदान, अब हर माह हो रही 20...

कोरबा,जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

More Articles Like This