राष्ट्रीय कला महोत्सव में एनटीपीसी जामनीपाली की नन्ही प्रतिभा अमोहा शुक्ला का शानदार प्रदर्शन,मंगलम महोत्सव में प्रथम स्थान, नाद मंजरी में मिला “आउटस्टैंडिंग अवॉर्ड”…….

Must Read

कोरबा, एनटीपीसी जमनीपाली की 6 वर्षीय बाल प्रतिभा अमोहा शुक्ला ने राष्ट्रीय स्तर के कला एवं सांस्कृतिक महोत्सवों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोरबा और एनटीपीसी परिवार का नाम रोशन किया है।
बिलासपुर में 25 से 28 जून 2026 तक आयोजित मंगलम महोत्सव में अमोहा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 26 से 29 जून 2026 तक आयोजित नाद मंजरी राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में उन्हें उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रतिष्ठित “आउटस्टैंडिंग अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।
महज 6 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि ने अमोहा की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है। अमोहा राहुल शुक्ला एवं ऋतु शुक्ला की सुपुत्री हैं।


अमोहा की इस सफलता पर उनके परिवार, शिक्षकों, शुभचिंतकों और एनटीपीसी जमनीपाली समुदाय में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल अमोहा के परिवार, बल्कि पूरे कोरबा जिले के लिए भी गर्व का विषय है।


Latest News

गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब,बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया…..

कोरबा,राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को कोरबा में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा...

More Articles Like This