कटघोरा, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए महात्मा गाँधी जी के संदेश स्वस्थ शरीर, सेवा में ही ईश्वर का वास व एकता में ही बल है के विचार को अपने हेतु डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के निर्देशानुसार “रन फॉर फन” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम प्रसाद कोराम (सरपंच) तथा विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह डिक्सेना (उप सरपंच) थे। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राज रेखा शुक्ला, समस्त शिक्षकगण एवं लगभग 80 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। रन फॉर फन का आयोजन तीन आयु वर्गों में किया गया जिसमे अंडर-14 प्रथम स्थान – प्रियांशु महंत (कक्षा 5वीं), द्वितीय – प्रत्युष मिश्रा (कक्षा 7वीं), तृतीय – खनक साहू (कक्षा 5वीं) अंडर-17 प्रथम – रोशन कमरो (कक्षा 9वीं), द्वितीय – मयंक कंवर, तृतीय – मुस्कान राज (कक्षा 8वीं),अंडर-19 (4 किमी): प्रथम – यश साहू (कक्षा 12वीं), द्वितीय – युवराज विंध्यराज (कक्षा 11वीं), तृतीय – नम्रता निषाद (कक्षा 12वीं) ने प्राप्त किया l सभी विजेताओं को कप व शील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा प्रतिभागियों को आगे भी इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।जहाँ मुख्य अतिथि ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ फिटनेस और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने के लिए कहा वही विद्यालय की प्राचार्या ने विद्यार्थियों को सभी प्रकार की गतिविधियों में निरंतर भाग लेने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का विद्यालय परिवार की ओर से शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विद्यालय की प्राचार्या ने समस्त शिक्षकगण एवं टी आई ( कटघोरा) धर्म नारायण तिवारी का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

















