डी. ए. वी जेंजरा में अनुशासन की प्रतिज्ञा दिलाते हुए अलंकरण समारोह का आयोजन

Must Read

डी ए वीं मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया l इसमें छात्र संघ पदाधिकारियो को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
तत्पश्चात अमृतांशु शर्मा हेड बॉय, श्रद्धा कंवर हेड गर्ल, आकाश कुमार साहू वाइस हेड बॉय, वर्षा साहू वाइस हेड गर्ल,मयंक यादव, सुनिधि कंवर डिसिप्लिन इंचार्ज,खुश महंत, मेमुना परवीन कल्चरल इंचार्ज,रूपेश साहू, अन्य दुबे असेंबली इंचार्ज, ज्ञानेंद्र,रेनू यादव स्पोर्ट्स इंचार्ज, मोहम्मद अकरम अली, पीहू अग्रवाल स्पोकन इंग्लिश इंचार्ज, प्रिंस साहू, महिमा शाह आईसीटी इंचार्ज, सत्यम केवट असिस्टेंट हेड बॉय अनुष्का शर्मा असिस्टेंट हेड गर्ल, जगबीर सिंह, रितिका महंत डिसिप्लिन इंचार्ज पियूष चंद्रा, लवली साहू कल्चरल इंचार्ज, अंश अग्रवाल, हिमांशी जायसवाल वॉइस असेंबली इंचार्ज युवराज बिंदराज, वैष्णवी पाण्डेय वॉइस स्पोर्टस इंचार्ज भूमिका कुर्रे, आदिराज वॉइस स्पोकन इंग्लिश में इंचार्ज लक्ष्य साहू,भूमि ठाकुर वाइस आईसीटी इंचार्ज l गौतम चंद्र, प्रिंसी जायसवाल दयानंद हाउस कैप्टन गरिमा सिंह श्रद्धानंद हाउस कैप्टन सिराज खान,भूमिका केवट हंसराज हाउस कैप्टनआयुष करियाले,भूमिका गुप्ता विरजानंद हाउस कैप्टन को चयनित कर पद निर्वाह का उत्तरदायित्व सौंपा गयाl
प्राचार्या राज रेखा शुक्ला ने सभी को बैच व सैशे से अलंकृत कर उन्हें अपने दायित्व व कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाईl विद्यालय की प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अपने कर्तव्य निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित कियाऔऱ कहा कि आप सभी को अनुशासन में रहते हुए विद्यालय की गरिमा को बनाए रखना है क्योंकि आप सभी, अन्य छात्र -छात्राओ के लिए प्रेरणास्रोत है इसलिए चाहे आप जहां भी रहे अपने पद के प्रति कर्तव्य निष्ठ रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक गणों वह छात्र पदाधिकारी का महत्वपूर्ण योगदान रहाl


Latest News

एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप….

कोरबा, एनकेएच हॉस्पिटल द्वारा शहरवासियों के बेहतर दंत स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 11 से 14 अगस्त 2026...

More Articles Like This