बीएमएस कार्यालय एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस ….

Must Read

बीएमएस कार्यालय एनटीपीसी कोरबा में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मानव संसाधन प्रमुख प्रभात राम थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री महेंद्र ठाकुर ने किया ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रभात राम के द्वारा झंडा फहराया गया, तत्पश्चात जन गण मन गायन एवं स्वागत किया गया। प्रभात राम ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सभी कर्मचारियों को देते हुए बताया कि बीएमएस राष्ट्रहित,उद्योग हित एवं कर्मचारी हित में काम करने वाला संगठन है जो पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करती है। संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार राठौर ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बी एम एस के कार्य पद्धति के बारे में बताया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के उपाध्यक्ष एस के मंडल, रोहित खरे ,जीपी सोनवानी ,रथ राम नेताम ,लक्ष्मी नारायण साहू, महादेव चौहान, बी किंडो ,सुरेश कुमार राठौर, केपी साहू , शरद चंद पांडे , पोखराज कौशिक जोहान लाल वर्मा, अविनाश कुमार, धनंजय रॉय, सुखी राम साहू, परमेश्वर कैवर्त, अशोक यादव,सेवक राम इत्यादि अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This