प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में हो रहा देश का ऐतिहासिक विकास – उद्योग मंत्री, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत ने गजानंन सांई मंदिर परिसर में किया विकास कार्य का लोकार्पण……

Must Read

कोरबा, प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सतत मार्गदर्शन में देश का ऐतिहासिक विकास हो रहा है, देश में एक ओर जहॉं विकास के सभी क्षेत्रों में लगातार प्रगति हो रही है, जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के गरीब, निर्धन, श्रमिक, बेसहारा, व जरूरतमंद लोगों का जीवन संवर रहा है, वहीं दूसरी ओर देश की उपलब्धियों से विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी ने हमें छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर दिया, डॉ.रमन सिंह ने अपने 15 वर्षो के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को संवारा, बीच में छत्तीसगढ़ का विकास अवरोधित हो गया था, किन्तु अब लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में पुनः विकास ने तेज गति पकड़ ली है तथा प्रदेश के सर्वांंगीण विकास के कार्य तेजी के साथ हो रहे हैं। उक्त बातें आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत बुधवारी बाजार के समीप स्थित गजानंन सांई मंदिर परिसर के पास आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 28 बुधवारी बाजार के समीप गजानंन सांई मंदिर के पास निर्मित सामुदायिक भवन में आंतरिक विद्युतीकरण व अन्य विकास कार्य के साथ-साथ शौचालय का निर्माण कराया गया है, जिसका लोकार्पण आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके करकमलों से किया गया। इस अवसर पर दिये गये अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि गजानंन सांई मंदिर परिसर में आने का सौभाग्य मुझे समय-समय पर मिलता रहा है तथा महाराष्ट्र मण्डल व समाज के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ है, उन्होने परिसर में सेल्फ सर्पोटेड डोम निर्माण की मांग पर कहा कि मेरे द्वारा पूर्व में ही यहॉं पर डोम निर्माण की घोषणा की गई थी, अब शीघ्र ही 25 लाख रूपये की राशि डोम निर्माण हेतु प्रदान की जायेगी तथा यहॉं पर भव्य डोम का निर्माण कराया जायेगा। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि सभी समाजों के लिये उनके अपने भवन हों, इस दिशा में मेरे द्वारा पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य किये गये हैं, कोरबा में वर्तमान तक 55 सामाजिक भवनों की स्वीकृत प्रदान की गई है, जिसमें अनेक भवन बन चुके हैं तथा अनेक निर्माणाधीन है, उन्होने कहा कि मराठा समाज के लिये भी अभी हाल ही में 10 लाख रूपये की लागत से भवन बनाया गया है, जिसका लोकार्पण भी हो चुका है।

शिवाजी प्रतिमा स्थल परिसर में होगा लघु उद्यान का निर्माण

इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने महाराष्ट्र मण्डल के आग्रह पर गजानंन सांई मंदिर के प्रवेशद्वार के समीप स्थापित शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थल पर लघु उद्यान का निर्माण कराये जाने की घोषणा की तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे तत्काल इस पर कार्यवाही प्रारंभ करायें। महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये अपने उद्बोधन में आगे कहा कि आप सबके भरपूर आशीर्वाद से आज हम कुछ देने लायक बने हैं, आपकी मांग हमारे लिये आदेश है, जिसका पालन अवश्य किया जायेगा, आपने जिस आशा व विश्वास के साथ कोरबा के विधायक के रूप में लखनलाल देवांगन को एवं महापौर के रूप में मुझे चुना है, मै आपको अश्वस्त करती हूॅं कि आपका यह विश्वास सदैव अखण्डित रखा जायेगा, उन्होने आगे कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा के सभी समाजों के लिये भवनों की सौगात दी है, वे सहज, सरल, स्वभाव के धनी है तथा आप जनता जनार्दन की सेवा करना वे अपना परम कर्तव्य समझते हैं।

महाराष्ट्र वर्धापन दिवस समारोह में शामिल हुये मंत्री व महापौर

गजानंन सांई मंदिर परिसर में आज महाराष्ट्र वर्धापन दिवस समारोह का आयोजन महाराष्ट्र मण्डल कोरबा, गणेश सेवा समाज, महाराष्ट्र भगिनी मण्डल व मराठा समाज के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने समारोह में अपनी उपस्थिति प्रदान की, इसके पूर्व उन्होने मंदिर में स्थापित भगवान श्रीगणेश व सांई बाबा व गजानंन महाराज की पूजा अर्चना की तथा नगर के सर्वांगीण विकास व आमनागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की। महाराष्ट्र वर्धापन दिवस समारोह के दौरान समाज के लोगों ने उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन किया, वहीं उद्योग मंत्री व महापौर ने समाज के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी.सदस्य धनकुमारी गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव शर्मा, महाराष्ट्र मण्डल कोरबा के संरक्षण सुधीर रेगे, अध्यक्ष हेमंत माहुलिकर, राजेन्द्र पाले, नरेन्द्र वाकडे़, स्नेहल तलवार, सुनील पाण्डेय, प्राची जाखड़ी, गुलजार सिंह, अनिल यादव, आकाश श्रीवास्तव, धर्मपाल सोलंकी, मनोज सिंह राजपूत, अनिल पाठक, आकाश अग्रवाल, सुनील पाठक, आलोक द्विवेदी आदि के साथ काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


Latest News

कोरबा में डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ…….

कोरबा,जिले में आज से जनगणना-2027 के कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी...

More Articles Like This