कोरबा, 07 मार्च को HTPS के इरेक्टर्स हॉस्टल भवन में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र- छात्राओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के JNV से अपनी शिक्षा पूरी करने उपरांत एवं वर्तमान में कोरबा शहर में कार्यरत बहुत से छात्र छात्राओं ने शिरकत की।

कार्यक्रम के आरंभ JNV की प्रार्थना से किया गया जो देश के समस्त प्रांतों के नवोदयन को जोड़ती है। तत्पश्चात एक दुसरे से परिचय का दौर चला, जिसमें सभी ने अपनी वर्तमान पदस्थापना और नवोदय में बिताए दिनों की यादों को साझा किया। अंत में एक एक स्मृति चिन्ह सभी को भेंट किया गया। सभी प्रतिभागी बहुत सारी अच्छी स्मृतियों एवं पुराने रिश्तों को नईं ऊर्जा देकर एक दुसरे से विदा इस शर्त पर लिए कि फिर जल्द ही मिलेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से कमलेश ठाकुर, मुनेष विश्वकर्मा, केके पांडेय एवं जितेंद्र साहू के द्वारा की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यतः कमलेश ठाकुर , संजय लहरे, सुप्रिया रानी, कुणाल रंजन एवं प्रकाश जैन का विशेष योगदान रहा ,जिनके अथक परिश्रम और प्रयास से यह संभव हो पाया।


















