सीआईएसएफ ने मनाया 57 वां स्थापना दिवस, परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र रहे मुख्य अतिथि…..

Must Read

सीआईएसएफ ने 57 वां स्थापना दिवस मनाया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र ने परेड की सलामी ली।

देश का सर्वोच्च बल केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) आज 10 मार्च को अपना 57वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसी क्रम में सीआईएसएफ यूनिट केएसटीपीपी, कोरबा प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों एवं एक शानदार परेड का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोर चन्द्र पात्रा, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी कोरबा उपस्थित रहे। उनके साथ एनटीपीसी प्रबंधन के अन्य अधिकारीगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम में राजीव कुल्हारी, कमांडेंट, लक्काकुला गौतम, उपकमांडेंट तथा अन्य अधिकारियों द्वारा आगंतुक अधिकारियों का स्वागत किया गया।

परेड का नेतृत्व निरीक्षक/कार्य एस. के. मिश्रा ने किया, जो कमांडेंट राजीव कुल्हारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।परेड एवं अन्य प्रदर्शनों में सीआईएसएफ के 129 बल सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रूम इंटरवेंशन डेमो, साइलेंट ड्रिल, योगा डेमो, फर्स्ट एड प्रदर्शन, वन मिनट ड्रिल आदि का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहा।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि किशोर चन्द्र पात्रा ने सीआईएसएफ स्थापना दिवस के अवसर पर बल के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने संयंत्र की सुरक्षा, कर्तव्यनिष्ठा एवं देश सेवा में लगे सीआईएसएफ के जवानों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ का देश की आंतरिक सुरक्षा, औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तथा देश की अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने में अमूल्य योगदान है।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीआईएसएफ एवं प्रबंधन के कर्मियों व अधिकारियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक किशोर चन्द्र पात्रा द्वारा सीआईएसएफ केएसटीपीपी कोरबा इकाई परिसर में पौधरोपण भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में राजीव कुल्हारी, कमांडेंट द्वारा एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारियों एवं सीआईएसएफ यूनिट केएसटीपीपी, कोरबा के सभी बल सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This