पक्का घर बना खुशहाल भविष्य का आधार, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हुए आनंद राम….

Must Read

कोरबा, अपने परिवार के लिए एक मजबूत और पक्का घर हो, जहां मौसम की मार का डर न हो और परिवार सुरक्षित व सुकून से रह सके, पोड़ीबहार निवासी आनंद राम का यह सपना अब साकार हो चुका है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मिले सहयोग से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हुआ है। कभी बारिश के दिनों में टपकती छत और सीलन भरी दीवारों की चिंता करने वाला उनका परिवार अब अपने सुरक्षित और मजबूत आशियाने में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।आनंद राम बताते हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के साथ दीवारों और फर्श में सीलन की समस्या बनी रहती थी। घर की कमजोर स्थिति के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का डर भी हमेशा बना रहता था। परिवार के लिए पक्का घर बनाना उनका वर्षों पुराना सपना था, लेकिन आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण वे इसे पूरा नहीं कर पा रहे थे।वे बताते हैं कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें अपने सपने के पूरा होने की उम्मीद जगी। पहली किश्त की राशि खाते में प्राप्त होते ही उन्होंने आवास निर्माण का कार्य शुरू कराया। इसके बाद शासन से समय-समय पर मिली किश्तों से निर्माण कार्य आगे बढ़ता गया। धीरे-धीरे उनके सपनों का घर आकार लेने लगा और आखिरकार उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।
अपने अनुभव साझा करते हुए आनंद राम कहते हैं, “पहले हमारा परिवार कच्चे घर में रहता था। बारिश के समय छत से पानी टपकता था और घर में सीलन के साथ सांप-बिच्छू का डर भी बना रहता था। अब हमारा अपना पक्का और सुरक्षित घर है। बारिश में पानी टपकने की चिंता नहीं रहती। परिवार के साथ अब बहुत सुकून से रहते हैं। मेरे लिए यह घर सिर्फ मकान नहीं, बल्कि मेरे परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव है।”आनंद राम कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी सोच और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें मिला है। शासन की सहायता से आज उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। वे इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्का घर केवल सुविधा नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और स्थायी संपत्ति का आधार है।


Latest News

आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी….

कोरबा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं...

More Articles Like This