कोरबा, विद्या भारती के तत्वावधान में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण गायन महाअभियान के तहत प्रगति नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, एनटीपीसी कोरबा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की गूंज सुनाई दी।



कार्यक्रम में कक्षा 5 से 8 तक के लगभग 548 छात्र-छात्राओं, आचार्य परिवार, विद्यालय समिति के पदाधिकारियों, अभिभावकगण तथा पूर्व छात्र परिषद के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
सामूहिक गायन का आयोजन 11 बजे से 11:35 बजे तक किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अधिकारी के रूप में सुश्री प्रीति खैरवार, सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पोड़ी-उपरोड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बृजेश तिवारी, सहायक प्राध्यापक, के.एन. कॉलेज, कोरबा ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया।


कार्यक्रम में अमर शहीदों एवं मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण जायसवाल एवं व्यवस्थापक अमरदीपक देवांगन के मार्गदर्शन में हुआ।















