जनहानि तथा पशुधन हानि को रोकने जिला पंचायत सीईओ ने किया जागरूकता रथ को रवाना….

Must Read

कोरबा, जिला पंचायत परिसर में मंगलवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विश्वदीप एवं नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने हरी झण्डी दिखाकर ‘स्ट्रे कैटल रिस्पांस फोर्स जागरूकता’ रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए आमजनों को जागरूक करने का कार्य करेगा।

जिले के मुख्य मार्गों एवं सड़कों पर आवारा पशुओं के अनावश्यक रूप से विचरण करने पर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है जिससे जनहानि तथा पशुधन हानि भी हो जाती है। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ का उद्देश्य पशुपालकों को अपने पशुओं को घर में बांधकर रखने तथा पशु एवं जन-धन हानि रोकने के लिए आम जनता को जागरूक करना है। जागरूकता रथ के माध्यम से पशुपालकों एवं आमजनता से जनहानि एवं पशुहानि रोकने के लिए अपील की जा रही है।


Latest News

आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी….

कोरबा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं...

More Articles Like This