खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा,बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त….

Must Read

कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित चार खनिज जांच दलों ने जिले के संदिग्ध स्थानों सीतामढ़ी, बरमपुर, कपाटमुडा, सरईसिंगार, कुचना मोड़, बरबसपुर, कटबिटला, भैसामुडा़, राहडी, मुनगड़ी, आमाखोखरा, कसानिया, लखनपुर, धवईपुर सहित अन्य स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की। जिस दौरान बरमपुर तथा पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर पर कार्यवाही करते हुए जप्त कर हरदीबाजार थाना तथा पाली थाना की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज ( विकास और विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम 2015 और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा और अब ड्रोन कैमरा से भी निगरानी रखी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Latest News

गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब,बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया…..

कोरबा,राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को कोरबा में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा...

More Articles Like This