कोरबा, 20 अप्रैल को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई के.एस.टी.पी.पी कोरबा द्वारा ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026’ का समापन समारोह का भव्य आयोजन इकाई के फायर काॅलनी स्थित ‘उप-अग्निशमन केन्द्र‘ पर किया गया। इस अवसर पर किशोर चन्द्र पात्र, मुख्य महाप्रबंधक, सह परियोजना प्रधान एनटीपीसी कोरबा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान शत्रुधन बेहरा, महाप्रबन्धक (ओ एण्ड एम), राजीव कुल्हरी, कमाण्डेन्ट केऔसुब, एल0गौतम उप कमाण्डेन्ट केऔसुब, सुरेन्द्र कुमार गर्ग,अपर महाप्रबन्धक (सेफ्टी), शशि शेखर, अपर महाप्रबन्धक(मानव संसाधन) गवेंन्द्र शर्मा, डीजीएम (सेफ्टी), हरमीत सिंह सलूजा, उप महाप्रबंधक( एम.एम आफ साईट) अनुराग खरे एजीएम(आईटी), सुनील कुमार साहू प्रिंसिपल, के. वी-2, सतीष कुमार शर्मा प्रिंसिपल डीपीएस, शिवेन्द्र कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट/अग्नि, निरीक्षक/अग्नि अनिल कुमार, निरीक्षक/कार्य एस. के. मिश्रा, निरीक्षक/कार्य के. गुरू, महिला निरीक्षक/कार्य उषा रानी, प्रबंधन वर्ग के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों और के.औ.सु.ब के अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया।

शिवेन्द्र कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट/अग्नि, केऔसुब के द्वारा सभी आगन्तुकों सम्मानित अतिथियों के लिए स्वागत भाषण दिया गया। मंच संचालन, महिला निरीक्षक/कार्य उषा रानी, ने किया। स्वागत भाषण के पश्चात् केऔसुब के अग्नि बल सदस्यों के द्वारा निरीक्षक/अग्नि अनिल कुमार के नेतृत्व में एक शानदार फायर डेमोंस्ट्रेशन (अग्नि प्रदर्शन) प्रस्तुत किया गया। जिसकी कमेंट्री, सहायक कमाण्डेन्ट/अग्नि शिवेन्द्र कुमार के द्वारा की गई। अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 के दौरान आयोजित विभिन्न निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी सम्मानित अतिथियों के लिए धन्यवाद ज्ञापन, एल0गौतम, उप कमाण्डेन्ट केऔसुब, के द्वारा की गई। अन्त में, सभी आगंतुक अतिथियों, अधिकारियों, जवानों, महिलायों एवं बच्चों को बहुत ही आत्मीयता के साथ इकाई के बल सदस्यों के द्वारा ‘जलपान‘ कराया गया।


संपूर्ण कार्यक्रम, शिवेन्द्र कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट/अग्नि, केऔसुब के.एस.टी.पी.पी कोरबा के नेतृत्व में इकाई के अधिकारियों एवं बल सदस्यों की देख-रेख में अत्यंत ही वृहद तरीके से सम्पन्न हुआ। विभिन्न इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिंट मीडिया के उपस्थित प्रतिनिधियों के द्वारा उक्त पूरे प्रोग्राम को कवर किया गया। सभी आगंतुक अतिथियों ने ‘समापन समारोह‘ के सभी कार्यक्रमों, विषेष रूप से फायर डेमो एवं ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह‘ के दौरान आयोजित किए गए सभी कार्यक्रमों एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाने के केऔसुब द्वारा किए गए अथक प्रयास की भूरि- भूरि प्रशंसा की गई। मुख्य अतिथि, किशोर चन्द्र पात्र, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी कोरबा, द्वारा सभी उपस्थित व्यक्तियों को ‘‘अग्नि सुरक्षा‘‘ संबंधी विषय पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि, किशोर चन्द्र पात्र,मुख्य महाप्रबंधक, सह परियोजना प्रधान एनटीपीसी कोरबा एवं राजीव कुल्हरी, कमाण्डेन्ट केऔसुब, के द्वारा सभा को संम्बोधित करते हुए आवासीय परिसरों, गाँवों, बाजार, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं देश एवं समाज को आग से सुरक्षित रखने हेतु सभी लोगों से सक्रिय योगदान देने का आह्वान करते हुए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल से ‘अग्निसेवा सप्ताह’ के नियमों का पालन करने, तथा आम जनता को ‘अग्नि सुरक्षा’के प्रति जागरुक करने के लिए ज्यादा-से-ज्यादा प्रयास करने का भी आह्वान किया गया। उन्होंने सीआईएसएफ के अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा प्रबंधन हेतु किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूिर प्रशंसा की और उज्जवल भविष्य की कामना की।




















