Thursday, February 12, 2026

आईसीएमएआई-डबल्यूआईआरसी द्वारा एसईसीएल निदेशक (वित्त) को किया गया सम्मानित…..

Must Read

बिलासपुर, एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में दिनांक 05 दिसंबर को अरिंदम गोस्वामी, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष व्यावसायिक विकास समिति, आईसीएमएआई – डब्ल्यूआईआरसी द्वारा जी. श्रीनिवासन, निदेशक (वित्त), एसईसीएल और अध्यक्ष, सीईआरएल और सीईडब्ल्यूआरएल को सम्मानित किया गया,इस अवसर पर श्री गोस्वामी के साथ भेंट करते हुए निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कॉस्ट अकाउंटेंट प्रोफेशन के विकास और अन्य सभी प्रयासों के लिए डब्ल्यूआईआरसी, आईसीएमएआई एवं अन्य संस्थान की गतिविधियों के लिए एसईसीएल हर तरह से मदद करने का प्रयास करेगा,श्री श्रीनिवासन के साथ बैठक में श्री गोस्वामी द्वारा संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया गया। उन्होने कहा कि संस्थान विभिन्न कार्यक्रमों और सेमिनारों के माध्यम से उद्योग-संस्थान को जोड़ने का प्रयास कर रहा है,इस अवसर पर एसईसीएल वित्त विभाग से संजय श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (वित्त) एवं अध्यक्ष, बिलासपुर चैप्टर, वाई मनोज प्रबंधक (वित्त) एवं सचिव, बिलासपुर चैप्टर, वैभव अग्रवाल उप प्रबंधक (वित्त) एवं कोषाध्यक्ष बिलासपुर चैप्टर, प्रिंसी बंधेकर प्रबन्धक (वित्त), अभिषेक आनंद प्रबन्धक (वित्त) साथ ही आईसीएमएआई से मृगांका मैती, कुलजीत कौर एवं बिलासपुर चैप्टर के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।


Latest News

महिला कल्याण समाज इंदिरा विहार (SECL) द्वारा रुद्राभिषेक, हवन–आरती एवं भंडारे का आयोजन……

बिलासपुर,महिला कल्याण समाज, SECL इंदिरा विहार के सदस्यों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से रुद्राभिषेक, हवन एवं...

More Articles Like This