Korba festival News: शीतला पूजा महोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

Must Read

कोरबा(नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर के तमिल समाज द्वारा मोतीसागर पारा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शीतला भव्य पूजा महोत्सव आयोजित किया गया। परंपरागत आस्था के साथ देवी माता की हुई पूजन अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रह। इस मौके पर एक भक्त ने पीठ में हुक गड़ा कर आटो रिक्शा खींचा वहीं अन्य भक्तों ने गाल से त्रिशूल का सूल गाल से आरपार कर अपनी आस्था प्रकट की।

इस अवसर पर मोतीसागर पारा स्थित माता शीतला मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मोतीसागर पारा से निकलकर इतवारी बाजार, बस स्टैंड होते हुए मेन रोड सीतामढ़ी से पुन: पूजा स्थल पहुंची। जहां केरल का वाद्य यंत्र, माता की झांकियां, केरल के मनमोहक नृत्य करते कलाकार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। वही डीजे और धुमाल के धुन पर समाज के लोग व शहरवासी जमकर थिरके। बताना होगा कि औद्योगिक नगरी में खासी तादाद में तमिल समाज के लोग निवास करते हैं। भक्ति भाव से की जानी वाली इस पूजा के माध्यम में समाज के लोग आपस में एकता और संगठन शक्ति का प्रदर्शन कर करते हैं।


Latest News

बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक…

बालकोनगर, छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर आयोजित कोरबा राज्योत्सव-2026 में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पैवेलियन ने आगंतुकों...

More Articles Like This