बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक…

Must Read

बालकोनगर, छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर आयोजित कोरबा राज्योत्सव-2026 में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पैवेलियन ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। कंपनी ने अपने स्टॉल के माध्यम से राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कोरबा राज्योत्सव के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बालको पैवेलियन का भ्रमण किया। उन्होंने कंपनी की अत्याधुनिक औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास पहल की सराहना की।

राज्योत्सव के दौरान बालको पैवेलियन में आगंतुकों को एल्युमिनियम उत्पादन की आधुनिक प्रक्रिया, अत्याधुनिक तकनीकों और सतत विकास के प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही कंपनी की प्रमुख सामुदायिक विकास परियोजना, उन्नति, मोर जल मोर माटी, वेदांता स्किल स्कूल, कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम, कोसाकरी, नंदघर और स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्रदर्शित किया गया।वेदांता स्किल स्कूल के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्नति परियोजना महिलाओं को आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की नई राह दिखा रही है। मोर जल मोर माटी किसानों को सतत कृषि और बेहतर आजीविका से जोड़ रही है। वहीं, मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ समुदायों तक पहुँचाई जा रही हैं। शिक्षा, पारंपरिक हस्तशिल्प, ग्रामीण खेलों और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से बालको स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए समावेशी विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है।कोरबा की धरती से अपनी यात्रा शुरू करने वाला बालको आज ऊर्जा, अधोसंरचना, परिवहन और विनिर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश की प्रगति को गति प्रदान कर रहा है। औद्योगिक उत्कृष्टता के साथ सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्ध बालको, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और सतत आजीविका के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पाँच जिलों, कोरबा, कवर्धा, सरगुजा, रायगढ़ और रायपुर के 128 गाँवों में 1.80 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

कोरबा की मिट्टी से गहराई से जुड़ा बालको आज औद्योगिक प्रगति, तकनीकी नवाचार और सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त संगम है। औद्योगिक विकास के साथ सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से बालको जन-जन के जीवन में खुशहाली का संचार कर रहा है। इसी संकल्प के साथ कंपनी एक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे रही है।


Latest News

एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालक निदेशकएवं कनिष्ठ पर्यवेक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई….

कोरबा,हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से माह अक्टूबर में कार्यपालक निदेशक (उत्पादन) हेमंत कुमार सिंह और कनिष्ठ...

More Articles Like This