Saturday, February 14, 2026

जनचौपाल में सुनी गई आमजनों की समस्याएं,440 आवेदको ने रखी अपनी शिकायतें…..

Must Read

कोरबा, कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में आज डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी ने जिला कार्यालय में आयोजित आज जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनचौपाल में आज 440 लोगों ने आवेदन दिए, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, नौकरी की मांग, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, आर्थिक सहायता, मुआवजा प्रकरण के निराकरण, लंबित मजदूरी भुगतान, बिजली समस्या संबंधी शिकायतें, नामांतरण, सीमांकन, पेंशन प्रकरण, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण सहित अन्य आवेदन भी शामिल रहे।


Latest News

स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में ग्रामाणों को चिकित्साविशेषज्ञों ने दिए बीमारियों से बचाव के परामर्श,-नवागांव-कला में एचटीपीएस द्वारा स्वास्थ्य शिविरों हुआ आयोजन…..

कोरबा ,हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम की ओर से ग्राम नवागांव-कला में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर एवं...

More Articles Like This