सायकल रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूक,मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन….

Must Read

कोरबा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के अवसर पर आज जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता हेतु सायकल रैली का आयोजन किया गया। जिला नोडल स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, निगमायुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खांडे, अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित स्कूली छात्र छात्राओं ने रैली में शामिल होकर नगरवासियों को मतदाता जागरूकता हेतु प्रोत्साहित किया। एसडीएम कोरबा सीमा पात्रे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर जिला कार्यालय से निकलकर शहर के कोसाबाड़ी, सुभाष चौक घंटा घर जैसे मुख्य मार्गो से होते हुए मिनी माता गर्ल्स महाविद्यालय में समाप्त हुई। जहाँ उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी व छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई।


Latest News

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा,लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश….

कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन...

More Articles Like This