एनटीपीसी सीपत ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित किया वृहद् सफाई अभियान….

Must Read

सीपत,एनटीपीसी सीपत द्वारा 01 अक्टूबर 2026 को सीपत के नवाडीह बाजार में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता लक्षित इकाइयों के रूपांतरण, सफाई और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के तहत सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे ने सहभागिता करते हुए स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ विषय पर आधारित इस पहल का उद्देश्य आसपास के गांवों, गलियों और मोहल्लों को स्वच्छ बनाए रखना है। इसी क्रम में एनटीपीसी सीपत द्वारा सीपत क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि देश के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह स्वच्छ समाज के निर्माण में अपना योगदान दे और स्वच्छ भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहभागिता निभाए। उन्होंने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लिंगम वेंकर रेड्डी, महाप्रबंधक (मेंटिनेंस), भक्त बत्सल पात्रा, प्रमुख (मानव संसाधन) सहित अन्य विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत एनटीपीसी सीपत द्वारा स्वच्छ भारत के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें विभिन्न प्रतियोगिताएं, सफाई मित्रों के लिए ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’, ‘जन भागीदारी’ और ‘स्वच्छता से समृद्धि’ जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

एनटीपीसी सीपत द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में विभिन्न अभिनव पहल भी की जा रही हैं। इनमें कबाड़ से उपयोगी वस्तुओं, मूर्तियों और शिल्पाकृतियों का निर्माण शामिल है। वहीं, सफाई मित्रों के सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए स्वास्थ्य शिविरों तथा प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श का आयोजन भी किया जा रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं और जनभागीदारी गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इन पहलों के माध्यम से एनटीपीसी सीपत आसपास के लोगों तक पहुंचकर स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दे रहा है।


Latest News

एनटीपीसी सीपत में बॉयलर प्रोटेक्शन एवं बेस्ट ऑपरेशनल प्रैक्टिसेज पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित…..

सीपत,एनटीपीसी सीपत द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के बॉयलर निरीक्षकालय के सहयोग से "बॉयलर प्रोटेक्शन एवं बेस्ट ऑपरेशनल प्रैक्टिसेज" विषय पर...

More Articles Like This