प्राकृतिक सम्पदा को सम्पुष्ट करने, पर्यावरण को संरक्षित एवं संवर्धित करने आयुर्वेद मनीषी आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाते हुए जड़ी बूटी एवं औषधिय पौधों का निशुल्क वितरण…..

Must Read

कोरबा, प्राकृतिक सम्पदा को सम्पुष्ट करने, पर्यावरण को संरक्षित एवं संवर्धित करने आयुर्वेद मनीषी आचार्य श्री बालकृष्ण जी के जन्मदिवस को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाते हुए जड़ी बूटी एवं औषधिय पौधों का निशुल्क वितरण पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में 4 अगस्त 2026 मंगलवार को प्रात: 11 बजे से मध्यान्ह 2 तक किया जाएगा। साथ ही पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा द्वारा वितरित किये जाने वाले औषधीय पौधों के प्रयोगविधि के विषय मे जानकारी तथा रोगानुसार उनके अनुपान उपयोग गुण तथा लाभ के बारे में जानकारी भी दी जाएगी । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अंचल वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जड़ी बूटी वितरण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है ।


Latest News

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम….

कोरबा,छत्तीसगढ़ स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम कोरबा मे राज्योत्सव समारोह...

More Articles Like This