गुणवत्ता और रणनीति के साथ मिलेगी व्यावसायिक ऊंचाई, थाईलैंड में फिटअप मैट्रेस ने की डीलर्स मीट, डायरेक्टर आशीष बत्रा ने किया कार्यक्रम का समन्वय……

Must Read

कोरबा,छत्तीसगढ़ के प्रमुख औद्योगिक नगर कोरबा के कमल इंडस्ट्रीज के प्रीमियम ब्रांड फिटअप मेट्रेस ने डीलर मीट 2026 का आयोजन थाईलैंड के पर्यटन स्थल पटाया में किया। निदेशक आशीष बत्रा ने इसका नेतृत्व किया। यहां इस क बात पर फोकस रहा कि मेहनत – और विश्वास से सबकुछ संभव न है और फिटअप के विस्तार के पीछे यही चीज मुख्य रही है। यात्रा के सहभागियों ने अपने र अनुभव यहां साझा किए।
कार्यक्रम में कंपनी के प्रमुख डीलर्स मनोज शर्मा, विनय पंजवानी, रोहित, विकास दुबे, विकास मगवानी, कुशाग्र गुप्ता और केतन गुप्ता शामिल हुए। पाँच दिनों तक चले इस आयोजन में व्यापार विस्तार, नए उत्पादों, मार्केटिंग रणनीति और भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा की गई। व्यावसायिक बैठकों के साथ साथ सभी प्रतिभागियों ने कोरल आईलैंड, लग्जरी यच पार्टी और पटाया के प्रमुख पर्यटन स्थलों का आनंद लिया। इस दौरान आपसी संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान और टीम भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर निदेशक आशीष बत्रा ने कहा, ‘हमारे डीलर्स ही फिटअप मेट्रेस की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी मेहनत, विश्वास और सहयोग के कारण ही आज फिटअप लगातार नई ऊँचाइयों को छू रहा है। हमारा उद्देश्य सिर्फ व्यापार बढ़ाना नहीं, बल्कि अपने हर डीलर को परिवार का हिस्सा बनाकर साथ आगे बढ़ना है। कार्यक्रम के समापन पर सभी डीलर्स ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बताते हुए कमल इंडस्ट्रीज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में फिटअप मेट्रेस अपने मजबूत डीलर नेटवर्क और उत्कृष्ट गुणवत्ता के दम पर देशभर में नई पहचान बनाएगा।


Latest News

आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क में हर्षोल्लास से मनाई गई गणेश चतुर्थी, चैतन्य गणेश ने दिया आशीर्वाद….

कोरबा,प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क, गेरवाघाट, कोरबा में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भाव के साथ...

More Articles Like This