पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी आज लेंगे अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक, संगठन को देंगे मार्गदर्शन…

Must Read

कोरबा,भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का आज कोरबा आगमन हो रहा है। वे जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 4 बजे अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे और संगठन को मार्गदर्शन देंगे।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जिला महामंत्री संजय शर्मा और अजय विश्वकर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, आमंत्रित एवं विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष और मंडल पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।भाजपा जिला संगठन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।


Latest News

48वी पुण्यतिथि पर याद किए गए जननेता बिसाहू दास महंत, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…..

कोरबाः- छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कोरबा के...

More Articles Like This