कोरबा में बढ़ते अपराधों पर समाजसेवी जितेंद्र सारथी ने जताई चिंता……

Must Read

कोरबा, जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर समाजसेवी जितेंद्र सारथी ने गहरी चिंता व्यक्त की है,उन्होंने कहा कि अपराधों में बढ़ोतरी समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है और इसे रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस तथा आम नागरिकों को मिलकर प्रयास करने होंगे।
जितेंद्र सारथी ने पुलिस प्रशासन से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जनजागरूकता, युवाओं का सकारात्मक मार्गदर्शन और नागरिकों का पुलिस के साथ सहयोग भी उतना ही आवश्यक है।
आपराधिक मामलों से जिले का छवि खराब हो रही, कोरबा जिले की छवि देश विदेश में एक अलग मान चित्र में अंकित हैं, अन्य जिले एवं राज्यों में घूमने कोरबा जिले आते हैं इस बात को भी सभी को समझने कि आवश्यकता हैं कि लोग यहां आकर अच्छी यादें लेकर जाए न ही डर या भय के साथ वापस जाएं।उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, अफवाहों से बचें और कानून का पालन करते हुए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।


Latest News

दिवाल के किनारे छिप कर बैठा 5 फीट का नाग, बाहर निकलते ही लोगों के उड़े होश, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु….

कोरबा– सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, मन में एक अलग से सिहरन...

More Articles Like This