माय भारत युवा कार्यक्रम के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी हुए नियुक्त…..

Must Read

कोरबा, माय भारत,युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित ‘‘माय भारत कार्यक्रम‘‘ के कोरबा जिले में सुचारु क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सतीश प्रकाश सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा विकासखण्ड – पोड़ीउपरोड़ा को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में ‘‘माय भारत कार्यक्रम‘‘ के जिला नोडल अधिकारी नियुक्त हुए प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह द्वारा जिले में ‘‘माय भारत कार्यक्रम‘‘ अंतर्गत आयोजित समस्त गतिविधियों के समन्वय, माय भारत पोर्टल पर पंजीयन एवं जानकारी अपलोड करने, विभिन्न शासकीय विभागों एवं शैक्षणिक संस्थानों से समन्वय स्थापित करने, प्रतिवेदन प्रेषित करने तथा राज्य शासन, माय भारत युवा कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों का पालन करेंगे। जिला नोडल अधिकारी सम्बंधित विभागों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य हितधारकों से समन्वय स्थापित कर माय भारत कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे।


Latest News

जिलाधीश बोले, शिक्षा के साथ नैतिक गुणों को आत्मसात करें छात्र,गौमुखी सेवाधाम के विद्यालय में वेदारंभ संस्कार, सराहा कामकाज को……

कोरबा, ग्राम देवपहरी के गौमुखी सेवाधाम में संचालित एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का प्रवेशोत्सव वेदारंभ संस्कार के रूप में...

More Articles Like This