नगर निगम कोरबा में नए एल्डरमैन ने ली शपथ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिलाई शपथ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी शुभकामनाएं…..

Must Read

कोरबा,नगर पालिक निगम कोरबा में आज नामांकित नए एल्डरमैन को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंत्री श्री देवांगन ने सभी नव-नामांकित एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी एल्डरमैन नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

शपथ ग्रहण करने वाले एल्डरमैन में ईश्वर साहू, दीपक यादव, रितेश कुमार साहू, शिव बालक सिंह तोमर, सतीश सिंह ठाकुर, रविशंकर शुक्ला, वैशाली रत्नपारखी, अमीलाल चौहान, मंदाकनी त्रिपाठी, मनोज अग्रवाल तथा नवदीप नंदा शामिल हैं।समारोह के दौरान महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह राजपूत, जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।


Latest News

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत…..

बालकोनगर,नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास...

More Articles Like This