सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम….

Must Read

कोरबा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा कोरबा जिले के विभिन्न सुरक्षा एवं प्रशासनिक संस्थानों में “मानसिक स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन” तथा “तनाव प्रबंधन” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गेवरा एवं कुसमुंडा सीआईएसएफ कैंप, कलेक्टोरेट कोरबा, बालको टाउनशिप स्थित मितान भवन तथा एनटीपीसी ईडीसी प्रशिक्षण केंद्र सहित विभिन्न स्थानों पर संपन्न हुए।

कार्यक्रमों में सुरक्षा बलों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, सकारात्मक चिंतन, आत्मबल वृद्धि तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त जीवन जीने की कला से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज की व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण जीवनशैली में मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और आध्यात्मिकता इसके लिए एक प्रभावी आधार प्रदान करती है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डीआईजी रघुबीर नारायण, सीनियर कमांडेंट नागेन्द्र कुमार झा, डिप्टी कमांडेंट प्रवेश पांडे, डिप्टी कमांडेंट सतीश कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट टी. राजा, ट्रिपुरा स्टेट राइफल्स प्रथम बटालियन कुसमुंडा एसईसीएल के डिप्टी कमांडेंट मिहिर दत्ता, एनटीपीसी सीआईएसएफ के कमांडेंट राजीव कुलहरी, बालको सुरक्षा विभाग के कमांडेंट भारतेंदु पांडे, कोरबा जिले के विभिन्न थाना प्रभारीगण तथा आर.आई. अनथराम पैकरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करने हेतु ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू से पधारे बीके कमल भाई, बीके दत्ता भाई, बीके दीपक भाई, बीके शैलेन्द्र भाई, बीके हितेश भाई एवं बीके संजीव भाई ने सुरक्षा कर्मियों को आध्यात्मिक सशक्तिकरण, भावनात्मक संतुलन एवं कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति को परिस्थितियों से ऊपर उठकर कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है तथा जीवन में स्थायी शांति और संतुष्टि का अनुभव कराता है।कार्यक्रम में उपस्थित बीके बिंदु दीदी, बीके रुक्मिणी दीदी, बीके विद्या दीदी, बीके ज्योति दीदी एवं बीके जितेश्वरी दीदी ने भी अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। बीके बिंदु दीदी ने कहा कि सकारात्मक सोच और आत्म-जागरूकता से व्यक्ति अपने जीवन में सुख, शांति और सफलता प्राप्त कर सकता है। वहीं बीके रुक्मिणी दीदी ने आध्यात्मिक जीवनशैली को तनावमुक्त एवं खुशहाल जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित राजयोग अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।सभी कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं मुख्य अतिथियों ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा सुरक्षा बलों, पुलिस विभाग एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए किए जा रहे इस अभिनव प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल कार्यक्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर बेहतर समाज निर्माण में भी सहायक सिद्ध होते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को राजयोग मेडिटेशन का सजीव अभ्यास कराया गया, जिससे उन्होंने गहन शांति, आत्मिक शक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। तत्पश्चात सभी ने अपने जीवन में सकारात्मक सोच, नशामुक्त जीवनशैली, आध्यात्मिक मूल्यों एवं नियमित राजयोग अभ्यास को अपनाने का संकल्प लिया। अंत में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।


Latest News

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप,1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर...

कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन...

More Articles Like This