पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्य अभियंता ने रोपा साल वृक्ष का पौधा,एचटीपीएस कॉलोनी स्थित सेंट्रल गार्डन में लगाए गए विविध प्रजाति के पौधे…..

Must Read

कोरबा, हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित करें। उन्होंने कहा कि आज पेड़-पौधे हैं तो कल हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।शुक्रवार को आवासीय परिसर स्थित सेंट्रल गार्डन में मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने साल वृक्ष का पौधा रोपित किया। उद्यान परिसर में साल, नीम, फलदार पौधे एवं स्थानीय प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, एके. शाह, आरके. पांडे, पीके. जोशी, केएनबी. राव, एसके नायर एवं एससी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल और संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूक्मणी सिंह ने सदस्याओं के साथ पौधे रोपित किए।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उइके ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम -‘‘ प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें’’ है। कार्यक्रम में रायपुर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सीएंडआरए) विनय पांडेय की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने मिलकर पेड़ लगाए और कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।


Latest News

प्राकृतिक सम्पदा को सम्पुष्ट करने, पर्यावरण को संरक्षित एवं संवर्धित करने आयुर्वेद मनीषी आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को जड़ी बूटी दिवस के रूप में...

कोरबा, प्राकृतिक सम्पदा को सम्पुष्ट करने, पर्यावरण को संरक्षित एवं संवर्धित करने आयुर्वेद मनीषी आचार्य श्री बालकृष्ण जी के...

More Articles Like This