एनटीपीसी कोरबा के न्यूक्लियस क्लब में मातृ दिवस का भव्य आयोजन…..

Must Read

कोरबा, एनटीपीसी कोरबा के न्यूक्लियस क्लब द्वारा मातृ दिवस बड़े उत्साह, आत्मीयता एवं भावनात्मक माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में माताओं के सम्मान, उनके त्याग, समर्पण एवं निःस्वार्थ प्रेम को विशेष रूप से स्मरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष शत्रुघ्न बेहरा, उपाध्यक्ष एस. एस. दास, महासचिव राजू कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मनीष कुमार शर्मा, सांस्कृतिक सचिव शिवाजी बनोथ सहित यश कुमार, उमेश जी एवं अन्य समिति सदस्यों ने विशेष योगदान दिया।

इस अवसर पर एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्रा एवं मैडम पात्रा (अध्यक्षा, एमएमएस) विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही शत्रुघ्न बेहरा, एस. एस. दास, विजय गर्ग, आशीष वर्मा, राजेश चौधरी, मनोज राजक, एनटीपीसी कोरबा के अधिकारीगण, टाउनशिप की महिलाएँ, सदस्यगण एवं उनकी माताएँ भी गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान किशोर चंद्र पात्रा ने अपने संबोधन में कहा कि माता का प्रेम और त्याग जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने सभी से माताओं की सेवा, सम्मान एवं देखभाल को जीवन का सर्वोच्च कर्तव्य मानने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक माँ को यह एहसास दिलाना था कि वे हमारे जीवन में अत्यंत विशेष एवं सम्माननीय हैं। साथ ही समाज में माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और सेवा की भावना को विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों की माताओं द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात माताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में माताओं द्वारा केक कटिंग, कविता पाठ एवं गीत प्रस्तुतियों ने सभी को भावुक कर दिया।

पूरे आयोजन के दौरान भावनात्मक पल, उत्साहपूर्ण सहभागिता और माताओं के प्रति आदर एवं प्रेम की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली। यह आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार एवं प्रेरणादायक अनुभव बन गया।


Latest News

पाली ब्लॉक के बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित,142 आवेदनों का निराकरण किया गया……

कोरबा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप तथा कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में सुशासन...

More Articles Like This