आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, उमड़ रही लोगों की भारी भीड़…..

Must Read

कोरबा, इन दिनों कोरबा के बुधवारी मैदान में छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है ।
मेले के संचालक कुलदीप ने कहा कि छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला इन दिनों शहरवासियों के लिए मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। खास बात यह है कि इस बार मेले में आया नया और रोमांचक झूला ‘ज्वाइंट फिलिपस्पी’ लोगों के बीच जबरदस्त आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ऊंचाई और तेज गति के कारण यह झूला युवाओं और रोमांच पसंद करने वालों को खासा लुभा रहा है। मेले में सिर्फ बड़े झूले ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए भी अलग-अलग प्रकार के सुरक्षित और मनोरंजक झूले लगाए गए हैं, जहां बच्चे पूरे उत्साह के साथ आनंद ले रहे हैं। इसके साथ ही परिवार के हर सदस्य के लिए मनोरंजन के अनेक साधन उपलब्ध हैं, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा नजर आ रहा है।मेले के अंदर विभिन्न प्रकार की दुकानें भी लगी हुई है। यहां कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और घरेलू उपयोग की वस्तुओं तक की दुकानें सजी हुई हैं, जहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। वहीं, गर्मी से राहत देने के लिए चौपाटी की तर्ज पर खान-पान की दुकानों में भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। मेले के संचालक कुलदीप ने शहर वासियों से अपील की है कि वे सपरिवार मेले में पहुंचकर इसका आनंद लें। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से कहा कि छोटे बच्चों को बड़े झूलों में न बैठाएं, उनके लिए अलग से सुरक्षित झूले उपलब्ध हैं।उन्होंने यह भी कहा कि झूला झूलते समय सभी लोग नियमों का पालन करें और सावधानी बरतें, ताकि मेले का आनंद सुरक्षित तरीके से लिया जा सके। बुधवारी ग्राउंड में सजा यह छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला इन दिनों शहरवासियों के लिए मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।


Latest News

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कोरबा पुलिस की लगातार बड़ी कार्यवाही…..

कोरबा, कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...

More Articles Like This