नए सपनों की ओर कदम, यादों के संग विदाई—डी.ए.वी. जेंजरा में भव्य फेयरवेल …….

Must Read

कटघोरा,डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह हर्षोल्लास और भावनाओं के मधुर संगम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तिलक समारोह से हुआ, जिसने आयोजन को भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रदान की।इंडो-वेस्टर्न थीम पर आधारित इस समारोह में विद्यार्थियों ने रैंप वॉक, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम में जहाँ उत्साह और उल्लास छाया रहा, वहीं विदाई की हल्की सी भावुकता भी हर चेहरे पर झलकती रही।इस अवसर पर अकरम अली को “मिस्टर फेयरवेल” तथा पूजा जायसवाल को “मिस फेयरवेल” के खिताब से सम्मानित किया गया। दोनों ने अपने आकर्षक व्यक्तित्व और प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ राज रेखा शुक्ला ने अपने उदबोधन में कहा कि
“आप सभी नए सपनों की ओर बढ़ रहे हैं। विद्यालय में सीखे गए संस्कार और मूल्य ही आपके जीवन की सच्ची पूंजी हैं। इन्हें हमेशा संजोकर रखें और अपने कार्यों से विद्यालय का नाम रोशन करें।”कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विदाई के इन भावुक पलों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया और यादों की अमिट छाप छोड़ गया।यह फेयरवेल समारोह नए सपनों की शुरुआत और खूबसूरत यादों के संग एक यादगार पड़ाव बन गया।


Latest News

कौशल विकास से रोजगार तक : एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद……

कोरबा,एनटीपीसी लारा की कौशल विकास पहल के अंतर्गत केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), कोरबा में “असिस्टेंट मशीन...

More Articles Like This