शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नया लुक , डिवाईडर बन रहे ग्रीन बेल्ट,महापौर संजूदेवी राजपूत ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में किया रोड डिवाईडर प्लाटेंशन का लोकार्पण……

Must Read

कोरबा, नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर में सौदंर्यीकरण को नित नये आयाम दिये जा रहे हैं, सड़कों को नया लुक मिल रहा है एवं डिवाईडर ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित हो रहे हैं, डिवाईडरों में हरीतिमा के साथ रंग बिरंगे फूल मुस्कुरा रहे हैं। आज महापौर संजूदेवी राजपूत ने निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में टीपीनगर से पावर हाउस मुख्य मार्ग क्षेत्र में निगम द्वारा किये गये रोड डिवाईडर प्लांटेशन का लोकार्पण किया।

निगम द्वारा शहर की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ शहर का सौदंर्यीकरण कर इसे संजाने संवारने की दिशा में नित नये काम किये जा रहे हैं, एक ओर जहॉं शहर की स्वच्छता पर फोकस रखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर थीम आधारित पेंटिंग चित्रकारी लघु उद्यानिकी कार्य के साथ-साथ थीम आधारित रोड साईट व डिवाईडर प्लांटेशन पर भी कार्य हो रहा है। इसी कड़ी में निगम द्वारा टीपीनगर से पावर हाउस मुख्य मार्ग क्षेत्र में स्थित मुख्य मार्ग साईट डिवाईडर पर 160 पाम के पौधें रोपित कर ग्रीन बेल्ट का स्वरूप दिया गया है। आज महापौर संजूदेेवी राजपूत ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में उक्त रोड डिवाईडर प्लांटेशन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर ने बताया कि उक्त सम्पूर्ण मार्ग पर निगम द्वारा 600 पाम के पौधे रोपित किये जायेंगे, ताकि इस सम्पूर्ण मुख्य मार्ग को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित व सुसज्जित किया जा सके।


Latest News

खाद्य विभाग की कार्रवाई : फरसवानी और बीरतराई में अनधिकृत गैस सिलेंडर भंडारण पकड़ा गया, कुल 20 सिलेंडर जप्त……

कोरबा, खाद्य विभाग की टीम ने आज जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई आकस्मिक जांच के दौरान...

More Articles Like This