कोरबा, आज भारतीय मजदूर संघ (बी एम एस), एनटीपीसी कोरबा इकाई द्वारा संगठन के लोकप्रिय एवं कर्मठ महामंत्री श्री महेन्द्र कुमार ठाकुर जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में बीएमएस कार्यालय एनटीपीसी में
मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं संगठन गीत के साथ की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री ठाकुर जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके नेतृत्व, संघर्षशीलता एवं श्रमिक हितों के प्रति समर्पण की सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि श्री महेन्द्र कुमार ठाकुर जी के नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूत हुआ है तथा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी पहल की गई है। उनके मार्गदर्शन में मजदूरों के हित संरक्षण एवं संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता, अनुशासन एवं श्रमिक हितों की रक्षा हेतु संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक बंधु उपस्थित रहे।

















