कोरबा ,जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा सांस्कृतिक भवन कटघोरा में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जिले के संभावित एवं कार्यरत उद्यमियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना था।

शिविर में विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) तथा औद्योगिक विकास नीति की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान चंचल श्रीवास्तव , सहायक प्रबंधक ने उपस्थित उद्यमियों को योजनाओं के प्रावधान, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा ऋण सुविधा के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।

जागरूकता शिविर में विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों से जुड़े स्वयं सहायता समूहों एवं व्यक्तिगत इकाइयों को प्रोत्साहित किया गया। नवीन प्रकरणों की तैयारी तथा संचालित इकाइयों को अधिकाधिक ऋण प्रकरणों के माध्यम से लाभान्वित किए जाने पर जोर दिया गया। उपस्थित प्रतिभागियों को योजनाओं से संबंधित पंपलेट एवं ब्रोशर भी वितरित किए गए एवं मोटिवेटर एवं बिजनेस कोच ने सफल उद्यमी बनने के सूत्र तथा अपने बिजनेस को कैसे आगे बढ़ाये की विस्तृत जानकारी दी गईं
कार्यक्रम में अतिथि विवेक अग्रवाल ( विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज, कटघोरा, शेखर साहू ( मुरली बेकरी कटघोरा ) चंचल श्रीवासतव ( मैनेजर – जिला उद्योग एवं व्यवपार केंद्र कोरबा )
अहमद खान ( मोटिवेटर एवं बिजनेस कोच ) नरेश खूंटे ( DRP जिला उद्योग एवं व्यवपार केंद्र कोरबा ) रब्बानी अली ( नगर पालिका कटघोरा ) राजेश यादव ( समाज सेवी ) सुरेश केडिया ( अधिवक्ता ) चन्दन बघेल ( तेज न्यूज ,नीतू साहू ( ब्रांच मैनेजर SBI कटघोरा ),उपेंद्र राठौर ( डायरेक्टर – स्कीलइनोवेट स्पोर्ट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ) रमा साहू ( पी एल व्ही ) रवि सोनी ( पी एल व्ही ),स्वेकी टंडन , रेवती श्रीवास , गौतम दिवान, महेंद्र टंडन, नीलकमल,चौधरी ,हिना महंत, सुचित्रा मानिकपुरी बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से उद्यमियों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा स्वरोजगार के नए अवसरों के प्रति सकारात्मक उत्साह देखने को मिला।

















