बिलासपुर, बिल्हा,नव वर्ष एवं मकर संक्रांति के पावन पर्व के शुभ अवसर पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत संजय मेडिकल हाल बिल्हा एवं लायंस क्लब एवरेस्ट (क्लब नंबर 096456) के संयुक्त तत्वाधान में संजय मेडिकल हाल मंडी रोड बिल्हा में निशुल्क अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच, निःशुल्क मधुमेह रक्त शर्करा जांच, तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित छत्तीसगढ़ प्रांत की ख्यातिलब्ध चिकित्सक पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान की। शिविर में 81 लोगों की बीएमडी जांच निशुल्क दिल्ली के टैकनीशियन सुनील मल्होत्रा ने की, तथा 63 मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की निःशुल्क जांच की गई तथा शिविर में अपना इलाज कराने आये सभी 108 रोगियों को आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने उनके लिये उपयोगी आयुर्वेदानुसार आहार-विहार, दिनचर्या-ऋतुचर्या, के विषय में विस्तार से बताते हुए इससे मुक्ति हेतु निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श दिया। साथ ही नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने शिविरार्थीयों को संबोधित करते हुये कहा की हमें आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को अपने रोगोपचार हेतु पहली प्राथमिकता देनी चाहिये। क्योंकि आयुर्वेद ही बताता है की क्या हमारे लिये हितकर है क्या अहितकार। स्वस्थ रहने के लिये आयुर्वेद में वर्णित नियमों का पालन करना चाहिये। हमें अपने आहार विहार का सही पालन कर, अपनी दैनिक जीवनचर्या में योग प्राणायाम को शामिल करना चाहिये। शिविर में अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनिरल डेंसिटी) की निःशुल्क जांच दिल्ली के टेक्नीशियन सुनील मल्होत्रा के द्वारा की गई।

शिविर में शिविरार्थियों को रोगानुसार रोगियों के लिए उपयोगी योगाभ्यास मण्डूकासन, शशकासन, पादहस्तासन, वक्रासन, मर्कटासन तथा भस्त्रिका, कपालभाति एवं अनुलोम विलोम प्राणायाम का व्यक्तिगतरूप से विशेष प्रशिक्षण भी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने दीया। शिविर में पहुंचे रोगियों ने शिविर में निशुल्क रक्त शर्करा के जांच के साथ साथ आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श, आहार-विहार की जानकारी, बोन मिनिरल डेंसिटी की जांच तथा योग प्राणायाम का प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने रोग पर नियंत्रण तथा इससे मुक्ति के प्रति विश्वस्तता का भाव प्रकट करते हुए आयोजकों एवं चिकित्सकों को साधुवाद एवं धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। शिविर में नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, संजय मेडिकल हाल बिल्हा के संचालक दिलीप गेहानी,कमल गेहानी, गगन शर्मा के अलावा शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर, नेत्रनंदन साहु, कुश गुप्ता, मोनिका ध्रुव, काजल गोस्वामी, नेहा महिलांगे, भोलाराम साहू, पवन वर्मा, बालाराम कुर्रे, बाबुल कौशिक, सुनील मल्होत्रा एवं प्रतीक शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

















