Thursday, February 12, 2026

पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने बैल के हमले से हुए हादसे में मृत व्यक्ति के परिजनों से की मुलाकात कर आर्थिक मदद की घोषणा की साथ ही नगर निगम को उचित कार्यवाही हेतु दिए निर्देश…..

Must Read

कोरबा,कोहड़िया वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन हाल ही में प्रगति नगर (श्रम नगर) में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मृतक सम्मे दास महंत के परिजनों से मुलाकात करने पहुँचे। ज्ञात हो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक बैल के हमले में उनकी असमय मृत्यु हो गई थी।श्री देवांगन ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर ,आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की साथ ही, उन्होंने नगर पालिक निगम में उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया कि ऐसे मानसिक रूप से अस्वस्थ पशुओं को तत्काल पकड़कर आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की दुःखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This