एनटीपीसी लारा द्वारा कुमार गौरव की सम्मान में कैंडल मार्च का आयोजन….

Must Read

रायगढ़, एनटीपीसी के दिवंगत कर्मचारी कुमार गौरव, उप महाप्रबंधक (कोल् डिस्पैच), एनटीपीसी करंदरी कोल् माइनिंग परियोजना जो की झारखंड के हजारीबाग में कार्यरत थे बीते 8 तरीख को सुबह ड्यूटी जाते समय असामाजिकतत्वों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उनकी श्रद्धांजलि देने के लिए एनटीपीसी लारा की मैत्री नगर में सभी कर्मचारियों द्वारा कैंडल मार्च निकाली गई। नगर परिसर के केलो भवन परिसर से कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार एवं अनुराधा शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने कैंडल मार्च में भाग लेकर नेताजी सुभस चंद्र बोस पार्क में कुमार गौरव के फोटो चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पण किया।

कार्यपालक संघ के महा सचिव गोकुलानंद स्वाइन द्वारा इस घटना की कड़ी निंदा की गई। साथ ही उनके परिजनों को उचित मुआबजा मिलने के साथ साथ दोषिओं को जल्द से जल्द पकड़कर उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलने के लिए अपील की। इस आपदा की समय सभी कर्मचारी उनके साथ है। इस घटना के बाद कर्मचारियों में रोष एवं भय का वातावरण है। एनटीपीसी एक सार्वजनिक उपक्रम है एवं सभी कर्मचारी सार्वजनिक सेवक है जो की बिजली जैसी आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिए हर समय तत्पर रहता है, इस प्रकार के हिंसा से कर्मचारियों में भय एवं दहसत का माहौल है।
सुबह प्रसाशनिक भवन परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया था, जहां सभी कर्मचारियों ने कुमार गौरव को श्रद्धांजलि अर्पित किये।


Latest News

NTPC लारा ने अरमुडा गांव के प्राइमरी स्कूल में वर्ल्ड वॉटर डे 2026 मनाया…….

लारा, अरमुडा गांव, रायगढ़, छत्तीसगढ़ — अरमुडा गांव का प्राइमरी स्कूल 20 मार्च, 2026 को मकसद और रंगों से...

More Articles Like This