Friday, February 13, 2026

एसईसीएल सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने एसईसीआर के जीएम सुश्री नीनू इटियेरा से मुलाकात की, रेल कॉरिडोर, डिस्पैच और रेक उपलब्धता से संबंधित प्रमुख मामलों पर चर्चा संपन्न…..

Must Read

बिलासपुर,एसईसीएल के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने आज बिलासपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री नीनू इटियेरा से मुलाकात की और रेल कॉरिडोर और कोयला प्रेषण से संबंधित प्रमुख मामलों पर चर्चा की। सीएमडी डॉ. मिश्रा ने एसईसीएल बुढ़ार साइडिंग पर सीटीआर का काम जल्द से जल्द शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने साइडिंग तक कोयले के परिवहन और रेलवे द्वारा रेक की उपलब्धता और रेक की आवाजाही को अनुकूलित करने के लिए रेलवे से आवश्यक समर्थन पर भी चर्चा की। बैठक के दौरान एसईसीएल के सीएमडी ने सुश्री इटियेरा को त्वरित और ईको- फ्रेंडली कोयला प्रेषण के लिए कोयले की हैंडलिंग और पिट-हेड से रेल साइडिंग तक कोयले की आवाजाही को मशीनीकृत करने के लिए फर्स्ट-माइल-कनेक्टिविटी (एफएमसी) परियोजनाओं के रूप में एसईसीएल द्वारा अपनाई गई आधुनिक प्रेषण तकनीक के बारे में अवगत कराया।जीएम एसईसीआर ने सीएमडी एसईसीएल को आश्वासन दिया कि एसईसीआर रेक उपलब्धता के साथ-साथ रेल डिस्पैच इंफ्रा परियोजनाओं के तेजी से विकास के संबंध में हर संभव सहायता प्रदान करेगा।


Latest News

महिला कल्याण समाज इंदिरा विहार (SECL) द्वारा रुद्राभिषेक, हवन–आरती एवं भंडारे का आयोजन……

बिलासपुर,महिला कल्याण समाज, SECL इंदिरा विहार के सदस्यों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से रुद्राभिषेक, हवन एवं...

More Articles Like This